चिंटल की चिंता : सोसाइटी के तीन टावर रहने योग्य नहीं, नोएडा के ट्विन टावर की तरह गिराए जाएंगे?

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के सेक्टर 109 स्थित चिंटल पैराडाइसो सोसाइटी के तीन टावरों को रहने के लिहाज से असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। इन टावरों को जल्द ही पूरी तरह से खाली कराने का आदेश दिया जा सकता है।

शहर में अपने सपनों का घर बनाना लगभग हर मिडिल क्लास व्यक्ति का सपना होता है। अगर वह सपना मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में पूरा होने जा रहा हो तो फिर सोने पे सुहागा। लेकिन वही सुहाना सपना तब दुस्वप्न बन जाता है, जब घर को रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया जाए। ऐसा ही कुछ हुआ है गुरुग्राम में सेक्टर 109 स्थित चिंटल पैराडाइसो सोसाइटी में।

Chintels Paradiso

चिंटल पैराडाइसो सोसाइटी के तीन टावर असुरक्षित

चिंटल पैराडाइसो सोसाइटी के तीन टावरों ए, बी और सी को रहने के लिए असुरक्षित करार दिया गया है। कल यानी सोमवार 10 फरवरी को जिला उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान की बैठक हुई। इस बैठक में तीनों टावरों को रहने के लिए असुरक्षित घोषित करने वाली रिपोर्ट को मंजूरी दे दी गई।

End of Feed