हरियाणा सरकार की खास स्‍कीम युवाओं के सपनों को कर रही साकार, मल्‍टीनेशनल कंपनी में इन्‍हें मिला लाखों का पैकेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2023, 01:52 PM IST

Super 100 Yojna : IIT Delhi दिल्ली में पढ़ाई कर रहे प्रवीण को 18 लाख रुपये का पैकेज ऑफर हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से प्रदेश में सुपर- 100 कार्यक्रम शुरू किया गया था। जिसके बाद युवाओं को ये आ‍कर्षक पैकेज मिला।

Super 100 Yojna : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से शुरू किया गया सुपर- 100 कार्यक्रम होनहार छात्रों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुपर 100 कार्यक्रम की पहली छात्रा काजल को माइक्रोसॉफ्ट से 31 लाख की सैलरी का पैकेज ऑफर हुआ है। फतेहाबाद के इंदाछोई गांव की रहने वाली काजल वर्तमान में IIT Mumbai में कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की पढ़ाई कर रही है। वहीं सुपर 100 कार्यक्रम के पहले बैच के एक अन्य छात्र प्रवीण को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर ट्रेसाटा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड से 18 लाख का पैकेज ऑफर हुआ है। प्रवीण IIT Delhi के छात्र हैं और सिरसा के मुन्नावाली गांव के रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि सुपर 100 प्रोग्राम के पहले बैच के छात्र इस साल कैंपस प्लेसमेंट में शामिल हो रहे हैं। भविष्य में और भी कई छात्रों का चयन होने की उम्मीद है।

​Haryana News Today, Super 100 Yojna Haryana, Haryana Latest News, Haryana Hindi News, Haryana News, CM Manohar Lal Khattar



पैकेज पाने वाले प्रवीण और काजल।

युवाओं ने साझा किए अनुभव

छात्रों ने साझा किया कि सुपर 100 कार्यक्रम ने उनकी इस उपलब्धि में बहुत बड़ा योगदान किया है। इस कार्यक्रम ने उन्हें सही मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान की है, जिससे उन्होंने अपनी क्षमताओं को पूरे पोटेंशियल तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि सुपर 100 कार्यक्रम ने उन्हें जीवन में सही दिशा में बढ़ने की कला सिखाई है, जो उन्हें अगले कदमों के लिए तैयार करेगी। छात्रों ने हरियाणा सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है और उन्हें उनकी सहयोगी नीतियों के लिए सराहा।

End of Feed