Gurugram Fire: गुरुग्राम के शोरूम में दिवाली की रात लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Gurugram Fire: गुरुग्राम स्थित एक शोरूप में देर रात भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को आग की सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

Gurugram Fire: हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित एक शोरूम में दिवाली की रात भीषण आग लग गई। शोरूम में लगी आग देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां लगी आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा गोदाम उसके आगोश में समा गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां और पुलिस की टीम पहुंची है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

Gurugram Fire

गुरुग्राम के शोरूम में दिवाली की रात लगी भीषण आग (Photo -ANI)

शोरूम में लगी आग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुग्राम के राठीवास गांव के पास की है। दिवाली मना रहे स्थानीय लोगों ने शोरूम से आग की लपटे निकलती देखी और तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। अधिकारी ने बताया कि पहले भीम नगर से 2 दमकल की गाड़ियां पहुंची। लेकिन आग ने तब तक इतना विकराल रूप ले लिया था कि फायर स्टेशन पर स्टैंड बाय पर तैयार दमकल की अन्य गाड़ियों को बुलाया गया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

End of Feed