गुरुग्राम के गांव में घुसे दो तेंदुए, गाय को बनाया शिकार, एक महीने से दहशत में लोग

गुरुग्राम के टिकली गांव में सोमवार को दो तेंदुए घुस आए। जिसके बाद वे गोशाला में गए और एक गोवंश को अपना शिकार बना लिया। पिछले एक महीने से तेंदुए की वजह से गांव में दहशत फैली हुई है। एक महीने में दस से ज्यादा गोवंश को तेंदुए शिकार बना चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अरावली से सटा है टिकली गांव
  • एक महीने से कई बार गांव में आए तेंदुए
  • तेंदुए को पकड़ने के लिए गोशाला में लगेगा जाल

Leopard in Gurugram: गुरुग्राम के टिकली गांव में तेंदुआ दिखने से लोगों में खौफ का माहौल है। अरावली से सटे इस गांव में एक नहीं बल्कि दो तेंदुए सोमवार को घुस आए। .ये तेंदुए गोशाला में घुस गए। जिसके बाद वहां मौजूद गायों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए के बारे में वन्यजीव प्राणी विभाग को सूचना दी। जिसके बाद डीएफओ ने गांव का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। यह घटना गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक महीने से जंगल से कई बार तेंदुए गांव में आ चुके हैं और एक महीने में दस से ज्यादा गोवंश को अपना शिकार बना चुके हैं।

End of Feed