Karwa Chauth 2023 Moonrise Time: गुरुग्राम में कितने बजे निकलेगा चांद, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ का पर्व आज मनाया जाना है। ऐसे में आपके शहर गुरुग्राम में चांद कब निकलेगा इससे जुड़ी जानकारी हम आपको बताएंगे।

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time in Gurugram: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत पड़ता है। भारत की शादीशुदा महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं। आज के दिन निर्जला व्रत का पालन महिलाओं द्वारा किया जाता है। इस व्रत में चांद के दर्शन का बहुत महत्व होता है। करवा चौथ के दिन चांद अक्सर अपने दीदार के लिए लोगों को बहुत इंतजार करवाता है। कभी-कभी तो आसमान में छाए बादलों के कारण भी चांद का देर तक इंतजार करना पड़ता है हालांकि इस साल गुरुग्राम वालों को मौसम की चिंता करने की जरुरत नही हैं क्योंकि इस साल करवा चौथ के दिन यहां का मौसम साफ रहने की संभावना है।

चांद दिखने का समय

हिंदू पंचांग के अनुसार आज ही करवा चौथ का ये पर्व मनाया जा रहा है। आज गुरुग्राम में चांद के दर्शन 8 बजकर 17 मिनट पर होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:55 से रात 9:21 बजे तक माना जा रहा है। इस दिन शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि जैसे शुभ योग भी पड़ रहे हैं।

End of Feed