Gurugram Firing: गुरुग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, ऑफिस जाते समय युवती को मारी गोली; आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक पूर्व प्रेमी ने युवती को गोली मार दी, जिससे उसके कंधे पर गोली लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवती द्वारा बातचीत बंद करने पर युवक ने उसपर गोली चलाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं युवती की हालत खतरे से बाहर है।

Gurugram Firing: गुरुग्राम के उद्योग विहार में एक युवती को उसके पूर्व प्रेमी ने दिनदहाड़े गोली मार दी। युवती ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी। तभी आरोपी ने उसके ऊपर गोली चला दी। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।

gurugram firing

गुरुग्राम में युवती पर फायरिंग

आरोपी ने युवती को क्यों मारी गोली

यह घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है। युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली शिवांगी तिवारी के रूप में हुई। वहीं आरोपी विपिन जौनपुर का रहने वाला है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि युवती डूंडाहेड़ा में किराए के मकान में रहती है। दोनों पहले दोस्त थे, लेकिन बाद में उनकी दोस्ती में प्रेम प्रसंग में बदल गई। लेकिन युवती ने हाल ही में इस रिश्ते को खत्म कर दिया था, जिसे आरोपी युवक स्वीकार नहीं कर पाया।

End of Feed