गुरुग्राम नहीं स्वीमिंग पूल कहें जनाब! शख्स ने ओलिंपिक पूल की तरह लगाई बाढ़ के पानी में छलांग; Video Viral

गुरुग्राम में भारी बारिश और जलभराव के बीच एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अंडरपास में भरे बारिश और सीवर के पानी में स्वीमिंग की तरह छलांग लगाता है और तैराकी करने लगता है। यह घटना डीएलएफ-5, रघुवेंद्र मार्ग के पास की बताई गई है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

गुरुग्राम, पुराना नाम गुड़गांव... आधुनिकता की पहचान, मिलेनियम सिटी और सांस्कृतिक पहचान, कौरवों व पांडवों के गुरु रहे गुरु द्रोणाचार्य का गांव। गुरुग्राम की पहचान कई हैं, लेकिन स्वीमिंग पूल के तौर पर इस शहर की पहचान से भी अब लोग अच्छे से वाकिफ हैं। हालांकि, पिछले कई वर्षों से यह शहर मानसून के मौसम में स्वीमिंग पूल जैसा बन जाता है। अंडरपास पानी से लबालब भर जाते हैं। लेकिन अब एक शख्स ने गुरुग्राम की पहचान को अच्छे से पहचाना और अंडरपास में भले पानी में स्वीमिंग पूल की तरह कूद गया। इसके बाद इस शख्स ने बकायदा इस 'स्वीमिंग पूल' में तैराकी भी की। इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं -

Gurugram Flood.

गुरुग्राम की पानी भरी सड़क में स्वीमिंग (फोटो - (9) Instagram)

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। गुरुग्राम के लिए भी लगातार बारिश का कभी रेड अलर्ट तो कभी येलो अलर्ट जारी हो रहा है। भारी बारिश और गुरुग्राम का रिश्ता अनोखा है। क्योंकि बारिश भले ही 2 सेंटीमीटर हो, लेकिन गुरुग्राम की सड़कों और अंडरपास में पानी कई मीटर तक भर जाता है। इसकी वजह से सड़कों पर कई किमी लंबा जाम लगना भी गुरुग्राम का पर्मानेंट फीचर बन गया है। यानी मानसून आते ही गुरुग्राम शहर की सड़कें वैनिस की नहरों जैसी और गाड़ियां गंडोला बन जाती हैं। यहां ड्रेनेज की व्यवस्था इतनी लचर है कि अक्सर इसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर खूब गुस्सा जाहिर करते रहते हैं। कई लोग तो इन समस्याओं को देखते हुए देश छोड़ने की बात करते हैं और कई जो गुरुग्राम छोड़कर जा चुके हैं, वह भगवान को शुक्रिया कहते हुए अपने फैसले पर गर्व करते हैं।

End of Feed