Gurugram: गुरुग्राम के ट्रैफिक को इन दो एक्सप्रेसवे और अंडरपास से मिलेगी रफ्तार, जानें पूरा अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 08:52 PM IST

Gurugram: नए साल 2023 में गुरुग्राम के ट्रैफिक व्‍यवस्‍था में बड़ा सुधार करने वाला है। जनवरी माह के अंतिम सप्‍ताह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दौसा तक का हिस्सा और अतुल कटारिया अंडरपास यातायात के लिए शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अप्रैल माह से द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। इन तीनों के शुरू होने से साइबर सिटी के विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस माह शुरू होगा अतुल कटारिया अंडरपास और मुंबई एक्‍सप्रेसवे
  • अप्रैल माह से द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी वाहन भरने लगेंगे फर्राटा
  • इन तीनों के शुरू होने से साइबर सिटी के विकास को भी मिलेगी रफ्तार

Gurugram: नया साल 2023 शहरवासियों के लिए नई सौगाते लेकर आ रहा है। नए साल के पहला माह में ही साइबर सिटी की ट्रैफिक व्‍यवस्‍था में बड़ा सुधार होगा। क्‍योंकि इस माह के अंतिम सप्‍ताह में जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दौसा हिस्सा खोल दिया जाएगा, वहीं अतुल कटारिया अंडरपास भी शुरू हो जाएगा। यह दोनों परियोजनाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। इन दोनों के शुरू होने से गुरुग्राम के इनर और आउटर ट्रैफिक को जाम फ्री रफ्तार मिलेगा। इसके अलावा मार्च 2023 तक द्वारका एक्सप्रेसवे का काम भी पूरा हो जाएगा। इस एक्‍सप्रेसवे पर भी अप्रैल माह से वाहन फर्राटा भर सकेंगे। इन तीनों के शुरू होने से साइबर सिटी के विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

Gurugram News

निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, अतुल कटारिया अंडरपास शुरू होने से दिल्ली और जयपुर की तरफ से शीतला माता मंदिर की तरफ आने वाले वाहन चालकों को घंटों जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। लोग बिना रुके अंडरपास का इस्तेमाल कर निकल सकेंगे। इसके अलावा शीतला माता मंदिर की तरफ से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा। गुरुग्राम पीडब्‍ल्‍यूडी के अधीक्षक अभियंता प्रवीन यादव ने बताया कि, अंडरपास का काम पूरा हो चुका है। इस अंडरपास को जनवरी के तीसरे सप्‍ताह में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

End of Feed