Gurugram: गुरुग्राम को मिली बड़ी सौगात, इस माह से शहर की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 सिटी बसें

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2022, 04:32 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम में सिटी बस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। शहर को 100 नई सिटी बसें मिलने जा रही है। इनमें से 50 बसें जीएमसीबीएल खुद खरीदेगा और 50 बसें राज्‍य सरकार की तरफ से दी जाएगी। ये सभी बसें अगले साल मार्च से शहर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 50 बसें जीएमसीबीएल खरीद रहा और 50 राज्‍य सरकार देगी
  • ये सभी बसें सीएनजी और इलेक्ट्रिक होंगी, चल रही खरीददारी
  • अभी जीएमसीबीएल के पास हैं 200 सिटी बसें, हो जाएंगी 300 बसें

Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम को बड़ी सौगात मिली है। शहर को 100 नई सिटी बसें मिलने जा रही है। इनमें से 50 बसें जीएमसीबीएल खुद खरीदेगा और 50 बसें राज्‍य सरकार की तरफ से दी जाएगी। इनमें सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। जीएमसीबीएल ने 50 नई बसों को खरीदने की कवायद तेज कर दी है। अधिकारियों की एक टीम अभी बस निर्माण करने वाली कंपनियों से बात कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, अगले साल मार्च माह तक ये सभी 100 बसें शहर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। जिसके साथ ही जीएमसीबीएल के बेड़े में सिटी बसों की कुल संख्या बढ़कर 300 हो जाएगी।

Gurugram city bus

गुरुग्राम शहर को मार्च से मिलेगी 100 नई बसें

बता दें कि, अभी गुरुग्राम में सिटी बसों की भारी कमी है। जिसके कारण कई पुराने रूट के साथ नए रूट पर भी सिटी बसों को चलाने में परेशानी हो रही है। गुरुग्राम में लंबे समय से सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर जैसे क्षेत्रों और शहर के बीच सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग चल रही है, लेकिन बसों की कमी के कारण जीएमसीबीएल इन मांगों को पूरा नहीं कर पा रहा है। हालांकि इन बसों के आ जाने से इन सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो सकेगा। जीएमसीबीएल इस समय मांग के अनुसार, नए रूट के लिए फिजिबिलिटी सर्वे भी कर रहा है, जिसके अनुसार इन रूटों पर बसों को चलाया जाएगा।

End of Feed