Gurugram: ज्वैलरी शॉप पहुंचीं शातिर महिलाओं ने मिनटों में पार कर दी 12 लाख की ज्वैलरी, ऐसे खुला राज

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 07:11 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम के सदर बाजार में शातिर महिलाओं ने एक ज्वेलरी शॉप से करीब 12 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर लिए। ज्‍वेलर्स को इस चोरी की भनक तब लगी, जब गहनों का वजन किया गया। दोनों महिलाएं सीसीटीवी फुटेज में चोरी करती नजर आ रही है। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही।

KEY HIGHLIGHTS
  • गहने खरीदने का बहाना बनाकर ज्वेलरी शॉप में आई थी आरोपी महिलाएं
  • सेल्समैन और मैनेजर को अपनी बातों में उलझाकर किए टॉप्स चोरी
  • सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की पूरी घटना, पुलिस कर रही जांच

Gurugram: गुरुग्राम के सदर बाजार में एक ज्वेलरी शॉप से एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। इस बार एक शातिर महिला एक ज्वेलर्स को झांसे में लेकर करीब 12 लाख रुपये कीमत के गहने पार कर गई। ज्‍वेलर्स को इस चोरी की भनक तब लगी, जब महिलाओं के जाने के बाद गहनों का वजन किया गया। इस दौरान गहनों का वजन कम मिलने पर सीसीटीवी कैमरे की जांच हुई। जिसमें शातिर महिलाएं गहनों की चोरी करते नजर आई। इसके बाद ज्वेलर्स ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं को पहचानने की कोशिश कर रही है।

Gurugram Crime Jewelery Shop Theft

शातिर महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप से किए गहने चोरी

इस मामले में अशोक विहार के रहने वाले संजीव पोद्दार की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। संजीव ने पुलिस को बताया कि सदर बाजार में स्थित श्री राम ज्वेलर्स के शोरूम पर वे मैनेजर हैं। रविवार को उनके शोरूम पर दो महिलाएं आई थी। दोनों ने उन्‍हें सोने के झुमके दिखाने को कहा। इसके बाद शोरूम में मौजूद सेल्समैन पंकज आहूजा दोनों महिलाओं को सोने के टॉप्स दिखाने लगे। संजीव ने बताया कि दोनों महिलाएं गहने देखने के दौरान लगातार उससे और सेल्समैन से बातचीत कर रही थी। उनमें से एक महिला ने अपना नाम बबली बताते हुए कहा था कि वह शीतला माता मंदिर के पास रहती है।

End of Feed