वीडियो Like कर एक्स्ट्रा कमाई का झांसा, शिकार हुए गुड़गांव के इंजीनियर, गंवाए 42 लाख रुपए

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 14, 2023, 08:43 AM IST

Video Liking Fraud: गुड़गांव में एक आईटी कंपनी में काम करने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऐसे धोखाधड़ी के शिकार हुए, जिसमें उन्होंने गंवा दिए 42 लाख रुपए। जालसाजों ने उसे कुछ वीडियो लाइक करके अच्छी खासी कमाई का झांसा दिया था।

Video Liking Fraud: गुड़गांव में एक आईटी कंपनी में काम करने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक स्कैम का शिकार हो गया। जहां उसके साथ करीब 42 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई। जालसाजों ने उसे महज कुछ वीडियो लाइक करके अच्छी खासी कमाई का झांसा दिया था। यह मामला तब सामने आया जब सेक्टर 102 में रहने वावे इंजीनियर ने इस घटना की पुलिस में रिपोर्ट कराई। उसे 24 मार्च को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला। मैसेज में दावा किया गया कि वह लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर वीडियो को लाइक करने वाली पार्ट-टाइम नौकरी करके एक्स्ट्रा कमाई कर सकते हैं।

Extra earning hoax, Video Liking Fraud

Extra earning hoax: वीडियो लाइक कर कमाई का झांसा, शिकार हुए इंजीनियर

हालांकि जब इंजीनियर ने पैसे का निवेश किया और बाद में इसे वापस लेने की कोशिश की तो जालसाजों ने पैसे देने से मना कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब मैं उनके साथ काम करने के लिए सहमत हुआ, तो दिव्या नाम की एक महिला ने मुझे टेलीग्राम ऐप पर एक ग्रुप में जोड़ा। उसने मुझे बेहतर रिटर्न के दावे के साथ पैसा लगाने के लिए कहा। इस काम के बहाने उन्होंने मुझे निवेश करने के लिए कहा था और मैंने अपने और अपनी पत्नी के बैंक खातों से कुल 42,31,600 रुपये ट्रांसफर किए।

End of Feed