जाम के झाम से मुक्त होगा दिल्ली-गुरुग्राम! 6 लेन चौड़ा होगा यह सड़क मार्ग; जानें कब तक वाहन भरेंगे रफ्तार

Gurugram-Delhi Road Project : ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद रोड (Gurugram-Faridabad Road) पर गांव ग्वाल पहाड़ी से दिल्ली के अंधेरिया मोड़ तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसको 2 लेन से बढ़ाकर 6 लेन तक किया जाएगा। आइये जानते हैं इस प्रोजेक्ट पर कितनी धनराशि खर्च होगी और यह कब तक बनकर तैयार होगा।

Gurugram-Delhi Road Project : दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र (Delhi-NCR) में तेजी के साथ सड़कों और ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही संकरी सड़कों का चौड़ीकरण कर यातायात को सुगम बनाने का प्रयास है। इस कड़ी में हरियाणा और राजधानी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में दोनों राज्यों की सरकारों ने मिलकर बड़ा कदम उठाया है। जी, हां ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर गांव ग्वाल पहाड़ी से दिल्ली के अंधेरिया मोड़ तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसकी लेन बढ़ाने से सड़क की कुल लंबाई 30 मीटर तक पहुंच जाएगी। मौजूदा वक्त में यह सड़क महज दो लेन की है, जिसे दोनों तरफ तीन-तीन लेन बनाने की योजना है। इसके निर्माण से सड़क पर अक्सर लगने वाले जाम से छुटकारा और लोगों को कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।

50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर

सड़क निर्माण से दोनों राज्यों के नजदीकी शहरों का आवागमन आसान होगा। योजना से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि इस सड़क बनने से वाहन चालकों को यातायात के भारी जाम से छुटकारा मिलेगा। फिलहाल, इस सड़क की चौड़ाई कहीं पर सात मीटर तो कहीं 10 मीटर है। यही कारण है कि अक्सर यहां वाहनों की लंबी-लंबी कतारे देखने को मिलती हैं। लोगों का अधिक समय सड़क पर जाम में ही बीत जाता है। लिहाजा, इस मुख्य मार्ग को चौड़ा करने की पहल की गई है। इस योजना को अमल में लाने के लिए यूनिफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सेंटर (यूटीटीआपीईसी) ने अर्बन डेवलपमेंट फंड (Urban Development Fund) के तहत 50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इस धनराशि को निर्माणकर्ता संस्था दिल्ली पीडब्ल्यूडी (Delhi PWD) को स्थानांतरित कर दिया गया है।

End of Feed