'पानीपत की जंग' के लिए आज थमेगा प्रचार का शोर, रविवार 9 मार्च को वोटिंग की तैयारी

पानीपत नगर निगम चुनाव के तहत रविवार 9 मार्च को मतदान होगा। निगम की सभी 26 सीटों के लिए आज यानी शुक्रवार 7 मार्च को प्रचार का अंतिम दिन है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तरफ से एक-एक उम्मीदवार मेयर पद के लिए दांव ठोंक रहा हैं, जबकि एक निर्दलीय भी मेयर पद के लिए रेस में है।

मध्य काल में हिंदुस्तान पर कब्जे के लिए कई बार पानीपत में जंग लड़ी गईं। लेकिन आज पानीपत पर कब्जे के लिए राजनीतिक दलों के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। पानीपत का मेयर चुनने के लिए शहर में रविवार 9 मार्च को मतदान होना है। मतदान से पहले आज यानी शुक्रवार 7 मार्च को प्रचार का अंतिम दिन है। आज प्रचार के अंतिम दिन सभी उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है।

Panipat civic body election

पानीपत में 9 मार्च को होगा मतदान

हाल ही में फरीदाबाद सहित राज्य के ई शहरों के निकाय चुनाव में मतदाताओं ने कोई खास रुचि नहीं दिखायी है। ज्यादातर जगहों पर मतदान का प्रतिशत 50 फीसद से कम ही रहा। मतदाताओं की इस बेरुखी से राजनीतिक दल काफी चिंतित हैं। मतदाताओं को घरों से बाहर निकालने के लिए तमाम राजनीतिक दल हर तरह के प्रयास कर रहे हैं, ताकि 9 मार्च को पानीपत में अच्छा वोटर टर्नआउट देखने को मिले।

End of Feed