फरीदाबाद

Haryana Nikay Chunav Results: फरीदाबाद गुरुग्राम और मानेसर को आज मिलेंगे नए मेयर-पार्षद, वोटों की गिनती हुई शुरू

फरीदाबाद में नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती होगी। बुधवार को 6 मेयर महिला प्रत्याशी और 221 पार्षद पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। सुबह 11 बजे तक इलेक्शन रिजल्ट आने की उम्मीद है। साथ ही आज गुरुग्राम और मानेसर में भी नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना होगी।

Image

निकाय चुनाव की मतगणना शुरू

Photo : ANI

Haryana Nikay Chunav Results: के गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले में आज नगर निगम चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। फरीदाबाद में लगभग 8 साल बाद इस बार मेयर और पार्षद पद के लिए जनता अपना उम्मीदवार चुनने वाली है। मेयर पद के लिए 6 मेयर महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं पार्षद पद के लिए 221 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। पहले मेयर के चुनाव का रिजल्ट आएगा। जिसके बाद पार्षद चुनाव का परिणाम सामने आएगा।

3 राउंड में होगी वोट काउंटिंग

आज फरीदाबाद को एक मेयर और 45 पार्षद मिलने वाले हैं। मतगणना के लिए 7 स्थानों पर 9 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। तीन राउंड में मेयर और पार्षद पद के लिए वोटों की गिनती होगी। सुबह 11 बजे तक चुनाव के परिणाम आने की संभावना है। 2 मार्च को फरीदाबाद में मेयर और 45 पार्षदों के लिए वोटिंग हुई थी। जिसमें वार्ड-36 से पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी कुलदीप सिंह साहनी को निर्विरोध चुना गया था।

गुरुग्राम और मानेसर का भी आज आएगा परिणाम

आज गुरुग्राम और मानेसर में भी आज नगर निगम चुनाव का परिणाम घोषित होने वाला है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी और 9 बजे से रुझान भी आने लगेंगे। शाम तक वोटों की गिनती परी हो जाएगी। गुरुग्राम और मानेसर में आज दोनों निगमों के 56 पार्षद और मेयर की किस्मत का फैसला हो जाएगा।

इस रास्ते पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

गुरुग्राम में आज एमजी रोड बंद रहने वाला है। आज शहरी निकाय चुनाव की वोट काउंटिग के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दिल्ली की ओर जाते समय झाड़सा चौक सर्विस रोड से 32 माइल्स्टोन से बाई ओर मुड़कर स्कोडा शोरूम से होकर आईटीआई चौक रेड लाइट की तरफ जाने वाले रास्ते पर भारी वाहनों के आगमन पर स्कोडा शोरूम से लेकर आईटीआई चौक तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article