Gurugram: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन के पास छोटे-बड़े मॉल बनाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस सिलसिले में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) से जमीन की मांग की जा रही है। इस संबंध में अगले सप्ताह HSVP एडमिनिस्ट्रेटर वैशाली सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बता दें कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू होने की जानकारी दी गई है।
ओल्ड गुरुग्राम में मेट्रो का काम अगले महीने होगा शुरू (फोटो - AI)
कब शुरू होगा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का कार्य
मिली जानकारी के अनुसार, 28.5 किलोमीटर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का निर्माण अगले महीने शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए पहले चरण के तहत टेंडर की वित्तीय बोली खोल दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के अंत तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और अगले माह से निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। मेट्रो का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा।
बता दें कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो में 27 स्टेशनों का निर्माण करने की योजना बनाई गई है। इस पर करीब 10,288 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद है। यह खर्च केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
कहां-कहां बनेगा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का स्टेशन
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के लिए स्टेशन का निर्माण मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर 45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर 48, सेक्टर 72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज छह, सेक्टर 10, सेक्टर 37, गांव बसई, सेक्टर 9, सेक्टर 101, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर 5 में किया जाएगा।
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो स्टेशनों पर होगा मॉल का निर्माण
मिली जानकारी के अनुसार, मेट्रो के संचालन में आने वाले खर्च को निकालने के लिए मेट्रो स्टेशन के आसपास छोटे-बड़े मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अधिकांश मेट्रो स्टेशनों के समीप एचएसवीपी और गुरुग्राम नगर निगम की जमीन है। यही कारण है कि GMRL ने HSVP से जमीन की मांग की है।
