Karnal News: करनाल में गूंजा जोरदार धमाका, रिहायशी इलाके में फटा सिलेंडर; देखें CCTV Video

करनाल के रिहायशी इलाके में घर के बाहर पड़ा गुब्बारे फुलाने वाला सिलेंडर फट गया। इस धमाके की तेज आवाज से लोग घरों के बाहर आ गए और घरों के शीशे-दरवाजे भी टूट गए। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

Karnal Cylinder Blast: करनाल के रिहायशी इलाके में गुरुवार को नाइट्रोजन से भरे सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। जिसके कारण आसपास के घरों और गाड़ियों के शीशे टूट गए। गनीमत की बात है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

Karnal cylinder blast

करनाल में फटा सिलेंडर

तीन सिलेंडर साथ में रखे थे

यह घटना गुरुवार सुबह करीब सात बजे रामनगर इलाके में हुई। इस दौरान ज्यादातर लोग अपने घरों में सोए हुए थे। बताया जा रहा है कि एक घर के बाहर तीन नाइट्रोजन के सिलेंडर रखे हुए थे। जिनमें से एक में धमाका हो गया। जिससे आसपास के घरों की खिड़कियों के कांच टूट गए। साथ ही गली में खड़ी गाड़ियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग घबराकर बाहर आए। जहां उन्होंने देखा कि गली में कांच के टुकड़े फैले हैं और धमाके के कारण धुआं भी देखने को मिला। बताया जा रहा है कि जिस घर में यह सिलेंडर रखा था, उसका मेन गेट भी टूटकर दूर गिरा।

End of Feed