Gurugram Hit and Run Case: कल्याण बैंसला-लवनिश दो दिन की पुलिस रिमांड पर, क्राइम सीन होगा रीक्रिएट; बचाव पक्ष ने केस को बताया गलत

Gurugram Hit and Run Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए दर्दनाक हिट एंड रन मामले में अदालत ने मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला और लवनिश को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस हादसे का क्राइम सीन रीक्रिएट करने और कार में मौजूद अन्य लोगों की पहचान के लिए आरोपियों से पूछताछ करेगी।

Gurugram Hit and Run Case: साइबर सिटी गुरुग्राम के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर हुए सनसनीखेज हिट एंड रन मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला और उसके साथी लवनिश को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस हाई-प्रोफाइल हादसे के बाद से ही शहर में आक्रोश का माहौल है और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Gurugram Hit and Run Case

Gurugram Hit and Run Case: गोल्फ कोर्स रोड हादसा (फोटो: ANI)

अदालत में सुनवाई के दौरान गुरुग्राम पुलिस ने आरोपियों की रिमांड मांगते हुए मजबूत तर्क रखे। पुलिस का कहना है कि वारदात की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए घटनास्थल का 'क्राइम सीन' रीक्रिएट करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाना चाहती है कि हादसे के वक्त लग्जरी कार में इन आरोपियों के साथ और कौन-कौन लोग सवार थे। पुलिस का मानना है कि आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ करने पर इस पूरी घटना से जुड़ी कई अहम कड़ियां आपस में जुड़ सकेंगी।

End of Feed