Gujarat News: सुरेंद्रनगर में 'शुद्धिकरण' के नाम पर महिला से हैवानियत की हदें पार, दो महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

Gujarat News: गुजरात के सुरेंद्रनगर में महिला को बंधक बनाकर मारपीट, कथित दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के दूसरे पुरुष के साथ रहने से नाराज आरोपियों ने कथित तौर पर 'शुद्धिकरण' के नाम पर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया और घटना का वीडियो बनाकर फैलाया।

Gujarat News: गुजरात के सुरेंद्रनगर पुलिस ने एक महिला को पेड़ से बांधकर पीटने, कमरे में बंद रखने, दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया व समाज में फैलाने के आरोप में दो महिलाओं समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के दूसरे पुरुष के साथ रहने से नाराज थे और "शुद्धिकरण" के बहाने यह वारदात की गई। मामला सुरेंद्रनगर सिटी ए डिवीजन पुलिस थाने में दर्ज है।

Surendranagar Woman Assault Case

सुरेंद्रनगर में 'सामाजिक परंपरा' का हवाला देकर महिला पर जुल्म (प्रतीकात्मक फोटो)

महिला के दूसरे पुरुष के साथ जाने से नाराज थे आरोपी

सुरेंद्रनगर के पुलिस अधीक्षक (SP) आईपीएस प्रेमसुख डेलू ने टाइम्स नाउ नवभारत को बताया कि महिला अपने पति के बजाय किसी दूसरे पुरुष के साथ रह रही थी और आरोपी इस संबंध से नाराज थे। उनके अनुसार, पहले महिला को घर में बांधकर रखा गया था। वह वहां से निकलकर उस पुरुष के पास चली गई। पति और अन्य लोगों ने दोनों को ढूंढ निकाला और वापस ले आए। आरोप है कि महिला और उसके साथी को पेड़ से बांधकर मारपीट की गई। SP डेलू के मुताबिक, परिवार ने जोड़े की तलाश शुरू की और सुरेंद्रनगर में रिश्तेदारों से संपर्क कर तलाश का दायरा बढ़ाया। कुछ ही समय में दोनों चोटिला के पास के एक इलाके में मिल गए।

End of Feed