Gujarat News: दाहोद में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, MP ट्रांसपोर्ट बस पलटी, एक की मौत

Dahod Accident: गुजरात के दाहोद जिले में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मध्य प्रदेश ट्रांसपोर्ट की बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Dahod Accident: इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर गुजरात के दाहोद जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मध्य प्रदेश ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की एक यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए।

dahod accident

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस

बस मोड़ते वक्त हुआ हादसा

यह दुर्घटना दाहोद जिले के जालत क्षेत्र में अवंतिका होटल के पास उस समय हुई, जब बस हाईवे पर मोड़ ले रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस असंतुलित होकर पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

End of Feed