गुजरात में MSP रेट पर खरीदी जाएंगी खरीफ की फसलें, दाल, मूंगफली और सोयाबीन के दाम तय

कृषि मंत्री ने कहा कि गुजरात में खरीफ फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए राज्य में कुल बुवाई क्षेत्र और उत्पादन को ध्यान में रखते हुए मूंगफली, मूंग, उड़द और सोयाबीन के लिए 300 से अधिक खरीद केंद्र अनुमोदित किए गए हैं, जहां समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर केंद्रों की संख्या और भी बढ़ाई जाएगी।

गांधीनगर : कृषि मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने बुधवार को गांधीनगर में गुजरात सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के किसानों को उनकी उपज के लाभकारी मूल्य के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा भी मिल सके, इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात में आगामी 9 नवंबर से समर्थन मूल्य पर मूंगफली, मूंग, उड़द और सोयाबीन जैसी खरीफ फसलों की खरीद शुरू करने का निर्णय किया गया है।

Gujarat Agriculture Minister Jitubhai Vaghani

गुजरात के कृषि मंत्री जीतूभाई वाघाणी

कृषि मंत्री ने इस संदर्भ में कहा कि देश के किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में चालू वर्ष में समर्थन मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि करने का निर्णय किया गया है। गत वर्ष की तुलना में चालू वर्ष में मूंगफली के मूल्य में प्रति क्विंटल 480 रुपए, उड़द के मूल्य में 400 रुपए और सोयाबीन के मूल्य में प्रति क्विंटल 436 रुपए की वृद्धि की गई है। मूल्य में बढ़ोतरी के साथ-साथ लाभकारी मूल्य मिलने से किसानों को इसका अधिकतम लाभ मिलेगा।

End of Feed