Gujarat Accident: भावनगर में बड़ा हादसा, भावनगर-तलाजा हाईवे पर ट्रक-बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, 7 की मौत

गुजरात के भावनगर में मंगलवार को एक ट्रक और बोलेरो कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gujarat Accident News: गुजरात के भावनगर जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भावनगर-तलाजा हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

guajrat accident

भावनगर में ट्रक-बोलेरो की जोरदार भिड़ंत

घायल व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर

जानकारी के मुताबिक यह हादसा भावनगर-तलाजा हाईवे पर त्रापज के पास हुआ। बताया गया कि तेज रफ्तार में जा रही बोलेरो कार अपने आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

End of Feed