सिक्योरिटी रूम में पत्नी की लाश देख पुलिस के भी उड़े होश! खून से लथपथ मिली बॉडी, पति की हैवानियत जान कांप जाएगी रूह

गुजरात के भरूच के कान्हा रेसिडेंसी में सिक्योरिटी रूम में पत्नी का खौफनाक मर्डर सामने आया है।शक के चलते पति हैवान बन गया। आधी रात को हुई वारदात के बाद पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर GIDC स्थित कान्हा रेसिडेंसी में वैवाहिक विवाद के दौरान पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति टेक बहादुर भीम बहादुर चंद को अपनी पत्नी लक्ष्मी चंद के कथित अनैतिक संबंधों को लेकर शक था। इसी शक के चलते दोनों के बीच बार-बार विवाद होने की बात सामने आई है।

Bharuch Wife Murder

प्रतीकात्मक फोटो (iStock)

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 4 बजे से पहले कान्हा रेसिडेंसी के सिक्योरिटी रूम में आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया। हमले में लक्ष्मी की मौत हो गई।

End of Feed