गुजरात ATS के शिकंजे में आया वांटेड ड्रग माफिया सलीम डोला, रेड कॉर्नर नोटिस भी हुआ था जारी

गुजरात ATS ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया सलीम इस्माइल डोला को हिरासत में लिया है। वह 2022 के MD ड्रग्स फैक्ट्री केस में वांटेड था।

गुजरात से ड्रग्स के कारोबार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया और लंबे समय से वांटेड आरोपी सलीम इस्माइल डोला को गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने अपनी हिरासत में लिया है। आरोपी गुजरात ATS के एक पुराने मामले में वांटेड था। इस मामले में वडोदरा के पास एक अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा हुआ था, जहां से भारी मात्रा में MD ड्रग्स बरामद की गई थी। सलीम इस्माइल डोला की हिरासत को लेकर गुजरात ATS आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है। इस दौरान जांच और कार्रवाई से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

gujarat ats salim ismail dola International drug mafia in custody

अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया सलीम इस्माइल डोला गुजरात ATS की हिरासत में (सांकेतिक तस्वीर, साभार- iStock)

2022 के केस में वांटेड था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, सलीम इस्माइल डोला (Salim Ismail Dola) गुजरात ATS के केस नंबर III-08/2022 में वांटेड था। इस मामले की जांच के दौरान ATS ने वडोदरा के सिंधरोत इलाके में MD ड्रग्स बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में फैक्ट्री से कुल 87.728 किलोग्राम MD ड्रग्स जब्त की गई थी। इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी के बाद जांच एजेंसियों ने ड्रग्स के नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश शुरू की थी। इसी मामले में सलीम इस्माइल डोला का नाम सामने आया और वह जांच एजेंसी के लिए वांटेड आरोपी बन गया।

End of Feed