Bihar News: दूल्हे ने सिंदूर दान के पहले मांगा हनीमून टिकट, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

बिहार के पूर्वीं चंपारण से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है, जहां दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने से पहले दूल्हे ने हनीमून के लिए एअर टिकट की मांग कर दी।

Bihar News: अब तक आपने दूल्हे को कई तरह के डिमांड करते देखा और सुना होगा, लेकिन बिहार के पूर्वी चंपारण में एक दूल्हे के अजीबोगरीब डिमांड करने का मामला सामने आया है। जहां एक दूल्हे ने हनीमून पर जाने को लेकर फ्लाइट टिकट की डिमांड कर दी। हालांकि, दूल्हे की डिमांड उस पर ही भारी पड़ गई। दूल्हे की डिमांड तो पूरी नहीं ही हुई, बिना दुल्हन के ही उसे लौटना भी पड़ा।

Bihar News

दूल्हे ने सिंदूर दान के पहले मांगा हनीमून पर जाने का फ्लाइट टिकट

दुल्हन ने किया शादी से इनकार

दरअसल, पूरा मामला पूर्वी चंपारण जिले के चकिया के कुआंव गांव का है, जहां पटना के बाकरगंज से बारात आई थी। दूल्हा बने पवन कुमार बारात लेकर जब लड़की के दरवाजे पर पहुंचे, तब बारात का जोरदार स्वागत हुआ। वरमाला के बाद अन्य रस्म रिवाज निभाया गया। इस दौरान जब सिंदूर दान का समय आया तब दूल्हे ने सोने की चेन और हनीमून टिकट की डिमांड कर दी। इस डिमांड के बाद लड़की के परिजन हतप्रभ हो गए। इसके बाद दूल्हे को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दूल्हा अपनी मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद दुल्हन भी गुस्से में आ गई और शादी से इनकार कर दिया।

End of Feed