Greater Noida News: पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, दरोगा से धक्का-मुक्की! Video Viral

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गाड़ी निकालने को लेकर विवाद के बाद दरोगा से कथित धक्का-मुक्की का वीडियो Viral हो रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कल यानी रविवार रात सड़क पर खड़ी गाड़ी को निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंचे एक दरोगा के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की और अभद्रता की। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला बिसरख थाना क्षेत्र में एक-मूर्ति गोलचक्कर के पास बने यूफेरिया मॉल के पास का बताया जा रहा है।

Greater Noida West Viral Video

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दारोगा से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक, पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर दो कार सवार पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और वहां हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी लेकर आ गई।

End of Feed