Greater Noida West वालों को दिवाली का तोहफा! कल से खुलेगा चार मूर्ति चौक अंडरपास, मिलेगी जाम से राहत

Greater Noida West News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति चौक अंडरपास कल यानी गुरुवार 5 नवंबर से तीन दिन के लिए ट्रायल के तौर पर खुलेगा। अथॉरिटी इस दौरान कमियों की जांच करेगी, जिसके बाद नियमित संचालन पर फैसला होगा।

Greater Noida West News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। चार मूर्ति चौक पर लगने वाले लंबे जाम से जल्द ही छुटकारा मिलने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चार मूर्ति चौक अंडरपास को कल यानी गुरुवार 5 नवंबर से तीन दिन के ट्रायल के लिए खोलने का फैसला लिया है। इस दौरान अंडरपास से वाहनों की आवाजाही होगी। ट्रायल के दौरान सामने आने वाली तकनीकी और निर्माण संबंधी कमियों को दूर किया जाएगा।

Charmurti Chowk opening

कल से ट्रायल के लिए खुल जाएगा चार मूर्ति चौक अंडरपास

अंडरपास शुरू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को चार मूर्ति चौक पर रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर पीक आवर्स में इस चौराहे से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंडरपास के शुरू होने से यहां ट्रैफिक का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।

End of Feed