नोएडा में फिर सुसाइड, रिश्तेदार के घर आया युवक 12वीं मंजिल से कूदा, काफी समय से डिप्रेशन में था मृतक

नोएडा के सुपरनोवा इमारत से किए गए सुसाइड के बाद एक वैसा ही मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एस डिविनो सोसाइटी से आया है। शुक्रवार सुबह 12वीं मंजिल से गिरकर 36 वर्षीय अनिल कुमार की मौत हो गई। बिसरख थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एस डिविनो (Ace Divino) सोसाइटी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह एक इमारत की 12वीं मंजिल से गिरकर 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान अनिल कुमार (36 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों और पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, अनिल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहा था।

Greater Noida West suicide news

परिजनों ने मृतक को बताया डिप्रेशन का शिकार

रिश्तेदार के घर आया था अनिल

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अनिल कुमार मूल रूप से मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर गांव का रहने वाला था। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था और वर्तमान में अपने परिवार (पत्नी और एक बेटी) के साथ नोएडा के सेक्टर-121 में रह रहा था। अनिल की बिगड़ती मानसिक स्थिति को देखते हुए उसके रिश्तेदार उसे देखभाल के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एस डिविनो सोसाइटी स्थित अपने फ्लैट पर ले आए थे।

End of Feed