Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में इस बार देखने को मिलेंगे ये शानदार कॉन्सेप्ट, चौक जाएंगे इन्हें देखकर आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 07:32 PM IST

Auto Expo 2023: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज से शुरू हो देश में गाड़ियों का सबसे बड़ा मेला कई मामलों में इस बार खास होने वाला है। 18 जनवरी तक चलने वाले इस ऑटो एक्‍सपो में इस बाद इलेक्ट्रिक वाहनों और नई टेक्नोलॉजी की धूम रहेगी। यहां पर कई ऐसी इलेक्ट्रिक कारों को शोकेस होंगी, जो देश का भविष्‍य बनेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • इलेक्ट्रिक वाहनों और नई टेक्नोलॉजी की रहेगी धूम
  • बुधवार से शुरू हो गया गाड़ियों का सबसे बड़ा मेला
  • दिखेंगी टू व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स इलेक्ट्रिक गाड़ियां


Auto Expo 2023: देश में गाड़ियों का सबसे बड़ा मेला ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में बुधवार से शुरू हो चुका है। 18 जनवरी तक चलने वाले इस ऑटो एक्‍सपो 2023 में आम दर्शकों को 14 जनवरी से एंट्री मिलेगी। यह ऑटो एक्‍सपो ग्रेटर नोएडा में हर दो साल में एक बार होता है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण यह इस बार तीन साल बाद हो रहा है। इस बार के ऑटो एक्‍सपो को बेहद खास माना जा रहा है, खासकर इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर। इस बार ईवी कारों के साथ ऑटो एक्‍सपो में नई टेक्नोलॉजी की धूम रहेगी। यहां पर कई ऐसी इलेक्ट्रिक कारों को शोकेस किया जाएगा, जो भविष्‍य में देश की सड़कों पर फर्राटा मारते नजर आएंगी। आइये जानते हैं इस बार के ऑटो एक्सपो के खास आकर्षण?

Noida Auto Expo 2023

ऑटो एक्‍सपो 2023

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रहेगी धूम

इस ऑटो एक्‍सपो में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की धूम रहेगी। इस एक्‍सपो में आने वाले लोगों को बहुत सारी टू व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स इलेक्ट्रिक गाड़ियां देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा कमर्शियल्स में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इस एक्‍सपो में लॉन्‍च किया जाएगा। यहां पर हर बजट रेंज में, हर वर्ग के लोगों के लिए कोई ना कोई इलेक्ट्रिक गाड़ी देखने को मिल जाएगी। एक्‍सपो में इन वाहनों को देख कर ही आप समझ जाएंगे कि आने वाले समय में सड़क पर किस तरह के इलेक्ट्रिक वाहन देखने को मिलेंगे।

End of Feed