4 महीने में खुल जाएगा Noida का ये नया फ्लाईओवर, घंटो का सफर मिनटों में होगा पूरा

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर और ईपीआईपी कासना में चल रहे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अक्टूबर 2014 तक पूरा होने की गुंजाइश है। इसके निर्माण से यूपीसीडा के औद्योगिक सेक्टर-5 और ईपीआईपी पहुंचना आसान हो जाएगा।

नोएडा: एनसीआर के जिले नोएडा-ग्रेनों में तेजी के साथ सड़कों और फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य बढ़ते वाहनों के बोझ और रोजाना लगने वाले जाम को कम करना है। उधर, जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) से जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे और लिंक रोड का निर्माण किया जा रहा है तो नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे (Noida-Greno Expressway) के सामानांतर एक और नए एक्सप्रेसवे को बनाने की योजना है। इधर, उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के सेक्टर साइट-5 और ईपीआईपी की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बनाया जा रहा फ्लाईओवर अगले चार महीने में तैयार हो जाएगा। कार्य की प्रगति को लेकर महाप्रबंधक राजीव त्यागी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने फ्लाईओवर का निरीक्षण किया है।

End of Feed