Greater Noida News: अगर आप ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और इस महाशिवरात्री किसी शिव मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको एक अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। यह शिव मंदिर ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में स्थित है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव का उल्लेख शिवपुराण में मिलता है। ऐसा माना जाता है कि, ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में ही रावण का जन्म हुआ था। रावण के पिता विश्रवा ऋषि ने बिसरख गांव में एक अष्टभुजी शिवलिंग की स्थापना की है। यह शिवलिंग आज भी अपने पूरे वैभव के साथ विराजमान है।
ग्रेटर नोएडा के बिसरख स्थित शिव मंदिर में रावण किया करता था भगवान भोलनाथ का पूजन
बता दें कि, सबसे बड़ी बात ये कि, गांव में भगवान राम और रावण की साथ में पूजा करने की परंपरा है। उससे भी हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि, इस गांव में रामलीला का आयोजन नहीं किया जाता है। इस गांव में रावण का पुतला दहन भी नहीं होता है।
