Traffic Advisory: शाहबेरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट मार्ग का होगा चौड़ीकरण, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्सन प्लान, देखें एडवाइजरी

Greater Noida Traffic Advisory: ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा शाहबेरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट रास्ते का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है।

Greater Noida Traffic Advisory: ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण शाहबेरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट रास्ते के चौड़ीकरण की तैयारी कर रही है। शाहबेरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट रास्ते को चौड़ीकरण और मरम्मत का कार्य 25 मार्च 2025 को किया जाएगा। रास्ते के चौड़ीकरण से आने वाले समय में जाम की स्थिति कम होगी। लोगों की यात्रा सुगम बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। मरम्मत कार्य और चौड़ीकरण के कार्य के चलते इस मार्ग वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान आसपास के रास्तों पर जाम की स्थिति बन सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जाम से बचने के लिए और यातायात दबाव को कम करने के लिए पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है, ताकि किसी भी वाहन चालक को असुविधा का सामना न करना पड़ा।

Delhi Traffic Advisory

शाहबेरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट का मार्ग का होगा चौड़ीकरण

यहां देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

1. इटहेडा गोलचक्कर से शाहबेरी होते हुए गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन किसान चौक/गौर सिटी मॉल चौक से तिगरी गोलचक्कर की ओर ताज हाईवे होते हुए गंतव्य की ओर आगे जा सकते हैं।

End of Feed