नोएडा

आ गई डेट, Noida International Airport से इस दिन शुरू होगी उड़ान! तैयारियां जोरों पर

ग्रेटर नोएडा के जेवर में देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आकार ले रहा है। इस एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं शुरू होने का हर किसी को इंतजार है। अब यहां से उड़ान शुरू होने की एक संभावित तारीख सामने आई है। चलिए जानते हैं -

Image

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उड़ने वाली हैं फ्लाइट्स

ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) को लेकर आखिरकार एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पिछले ई महीनों से इस एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं शुरू होने का इंतजार हो रहा था। जेवर में भारत ही नहीं, एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। यहां से तमाम देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी और इससे दिल्ली गे IGI एयरपोर्ट का दबाव भी कम होगा। खबर है कि अगले महीने Noida International Airport से पहली डॉमेस्टिक फ्लाइट उड़ान भरेगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने यहां पर आपातकालीन तैयारियां तेज कर दी हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले के जिलाध्यक्ष (DM) मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एयरपोर्ट इमरजेंसी प्लानिंग कमेटी की पहली बैठक हुई है। इस बैठक में एयरपोर्ट के संचालन से जुड़े कई बड़े अधिकारी शामिल हुए।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के CEO क्रिस्टोफर और COO किरण जैन भी इस बैठक में मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार और SDM जेवर अभय कुमार सिंह की भी बैठक में उपस्थिति रही। बैठक में कई एजेंसियों जैसे SPHO, DDMA, NDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस विभाग और CISF के प्रतिनिधी शामिल थे।

डीएम ने एयरपोर्ट की आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही स्थानीय अस्पतालों और एंबुलेंस सेवाओं के साथ समन्वय पर भी जोर दिया। आपातकालीन योजना में आग बुझाने और बचाव कार्य के लिए विशेष रणनीतियां तैयार की गई हैं। इस दौरान पुलिस विभाग के साथ सिक्योरिटी अलर्टनेंस पर भी चर्चा हुई और नागरिक सुरक्षा बलों के साथ ही स्वयंसेवी संगठनों को भी इसमें शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

डीएम का कहना है कि एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं शुरू होने से पहले सभी आपातकालीन तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। CBRN (रासायन, जैविक, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर) आपात प्रबंधन रणनीति भी तैयार हो रही है।

माना जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगामी 17 अप्रैल 2025 को घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू हो जाएंगी। उड़ान सेवाओं से जुड़े तमाम अधिकारी लगातार चेकिंग कर रहे हैं और सभी पहलुओं की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article