ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Lift: सोसायटी में लिफ्ट अटकने से फंसी बुजुर्ग महिला, आधे घंटे तक मदद के लिए लगाती रही आवाज

ग्रेटर नोएडा की हाई राइज सोसाइटी में लिफ्ट अटकने से एक बुजुर्ग महिला अंदर फंस गई। महिला करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही। उसके शोर मचाने पर भी किसी तक आवाज नहीं पहुंची। परिजनों के ढूंढने पर लिफ्ट में महिला के फंसे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद मेंटनेंस टीम को बुलाकर महिला को निकाला गया।

Image

सोसायटी में फिर अटकी लिफ्ट

Greater Noida Lift Stuck: ग्रेटर नोएडा में फिर से एक हाई राइज सोसाइटी में लिफ्ट अटकने का मामला सामने आया है। जिसकी वजह से एक बुजुर्ग महिला आधे घंटे तक लिफ्ट में अटकी रही। लिफ्ट में लगे इमरजेंसी उपकरणों ने भी काम नहीं किया। जब महिला के परिजन उसे ढूंढते हुए पहुंचे, तब उन्हें लिफ्ट के पास शोर सुनाई दिया। जिसके बाद उन्होंने मेंटनेंस टीम को बुलाया। लिफ्ट को जैसे-तैसे खोलकर महिला को बाहर निकाला गया। लिफ्ट अटकने की घटनाएं बार-बार होने से सोसाइटी के लोगों में रोष है। उन्होंने बिल्डर के खिलाफ जुर्माना करने की मांग की है।

लिफ्ट में फंसने से बिगड़ने लगी तबीयत

यह घटना ग्रेनो वेस्ट कबिसरख थाना क्षेत्र के ला रेजीडेंसिया सोसायटी की घटना है। जानकारी के अनुसार ला रेजिडेंशिया सोसायटी में टावर-26 के फ्लैट 903 में रहने वाली 65 वर्षीय रीता श्रीवास्तव रात को लिफ्ट में फंस गई। महिला रात दस बजे किसी काम से नीचे लिफ्ट से जा रही थी। इसी दौरान लिफ्ट कुछ मंजिल नीचे जाने के बाद अचानक रुक गई। रीता श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने लिफ्ट का अलार्म भी बजाया और मदद के लिए शोर भी मचाया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहने के कारण उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी।

जब बहुत देर होने के बाद भी रीता नीचे नहीं पहुंची, तब उनके परिजन उन्हें ढूंढते हुए ऊपर आए, तभी उन्हें रीता के लिफ्ट में फंसे होने के बारे में पता चला। जिसके बाद तुरंत बिल्डर प्रबंधन को सूचना दी और रीता को बाहर निकाला गया। रीता श्रीवास्तव को पहले से ही बीपी और शुगर जैसी स्वास्थ्य समस्याएं है। जिस वजह से लिफ्ट में फंसने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!