Lift stuck in Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट फंसने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला ग्रीन आर्क सोसायटी से आया है। जहां देर रात लिफ्ट अटकने से एक बच्चा अंदर फंस गया। करीब एक घंटे तक बच्चा लिफ्ट में फंसा रहा। लोगों ने लोहे की रॉड से लिफ्ट को खोलकर बच्चे को बाहर निकाला। इसघटना का वीडियो नीचे दिया गया है।
ग्रीन आर्क सोसायटी में फंसी लिफ्ट
लिफ्ट फंसने की घटना का वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लिफ्ट अटकी हुई है, जिसे लोहे की रॉड की मदद से खोलने की कोशिश की जा रही है। लोगों का प्रयास सफल होता है और लिफ्ट से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाता है।
ये भी पढ़ें - Hyderabad Accident: हैदराबाद में रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, CCTV में कैद हुई घटना
लिफ्ट एक्ट कानून के बाद भी नहीं थम रहे मामले
यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र के ग्रीन आर्क सोसाइटी की है। जिसकी लिफ्ट में एक घंटे तक बच्चा फंसा रहा। लिफ्ट अटकने से कोई भी बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। लिफ्ट एक्ट कानून बनने के बाद भी ग्रेनो वेस्ट में लिफ्ट फंसने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं।
