Dog Attack on Child in west Greater Noida: अब अपने मकान में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। इन्हें काटने के लिए कुत्ते दौड़ रहे हैं। ताजा मामला पश्चिमी ग्रेटर नोएडा का है। यहां की एक सोसाइटी में नौ साल का बच्चा अपने घर की सीढ़ियों से उतर रहा था, तभी उसके पीछे तीन कुत्ते पड़े गए। सीढ़ियों से दौड़ते हुए तीनों कुत्ते नीचे तक आए। कुत्तों ने बच्चे को काटने का प्रयास किया। बच्चा किसी तरह जान बचाकर भागा। इस दौरान वह जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी पैंट भी फट गई। बच्चे के पिता तजेंद्र का कहना है कि सोसाइटी के लोग जब डंडा लेकर दौड़े, तब उनके बच्चे की जान बची।
सोसाइटी में बच्चे के पीछे भागते कुत्ते
सही समय पर सोसाइटी के लोगों की नजर नहीं पड़ी होती तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस घटना के बाद से पूरी सोसाइटी में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोसाइटी के सचिव एवं एओए के पूर्व संयुक्त सचिव ललित फुलारा ने बताया कि भी लिफ्ट में फंसने की शिकायत की तो कभी आवारा कुत्तों का आतंक लोगों को परेशान कर रहा है। एओए से कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा पहल नहीं की जा रही है।
