Greater Noida: पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो हिरासत में, लूट के कई मामलों में हैं वांछित

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2022, 07:33 PM IST

Greater Noida Police Action: ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों को बीच देर रात मुठभेड़ हुई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बदमाशों के पास से अवैध हथियार समेत लूट की कार भी बरामद कर ली गई है। पकड़े गए दो आरोपी बदमाश कई लूट के मामले में पहले से वांछित हैं। ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ सोमवार देर रात को हुई।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा ने की जारचा थाना इलाके में कार्रवाई
  • एक बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
  • पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और लूट की कार बरामद

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सोमवार देर रात में पुलिस प्यावली नहर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बता दें कि, कार सवार बदमाशों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग की लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया, जिनके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और लूट की कार बरामद की गई है।

Jaipur Crime

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस मामले पर बात करते हुए एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया है कि, जारचा थाना क्षेत्र की अल्ट्राटेक चौकी के पास पुलिस की ओर से चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी। उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया तो दोनों कार सवार बदमाश भागने लगे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।

End of Feed