Greater Noida Encounter: मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्या का आरोपी, कमरे पर बुलाकर प्रेमिका का रेता था गला

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक प्रेमिका की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर पकड़ लिया। आरोपी ने अपनी प्रेमिका को किराए के कमरे में ले जाकर उसका गला काट दिया था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने लगा और फायरिंग की,जवाबी कार्रवाई में वह पकड़ लिया गया।

Greater Noida News: इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में अपनी प्रेमिका की निर्मम हत्या कर फरार हुआ मुकीब नाम का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी प्रेमिका शबनम का गला काटकर बेरहमी से हत्या की थी और मौके से फरार हो गया था।

girlfriend murder accused arrested after encounter

पीछा छुड़ाने के लिए की थी प्रेमिका की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

पीछा छुड़ाने के लिए की थी हत्या

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मुकीब, दादरी निवासी है और मृतका शबनम के साथ लंबे समय से रिश्ते में था। लेकिन पत्नी और बच्चों के विरोध के चलते वह शबनम से पीछा छुड़ाना चाहता था। इसी के चलते उसने योजना बनाकर शबनम को एक किराए के कमरे में बुलाया और वहां धारदार हथियार से उसका गला काट दिया।

End of Feed