Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार से सफर के दौरान इस बात का रखें ध्‍यान, नहीं तो कट जाएगा चालान

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 10:01 PM IST

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों पर कल यानी गुरुवार सुबह 8 बजे से लगाम लग जाएगा। सर्दी के मौसम में पड़ने वाली धुंध के कारण इस एक्‍सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार में आगामी तीन माह के लिए 20 फीसदी की कटौती की गई है। यह स्‍पीड लिमिट आगामी 15 फरवरी तक जारी रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुवार सुबह 8 बजे से 15 फरवरी तक लागू होगी यह स्‍पीड लिमिट
  • सर्दी के मौसम में धुंध के कारण होने वाले हादसों के कारण यह बदलाव
  • गुरुवार से हल्‍के वाहनों की 80 और भारी वाहनों की 60 किमी रहेगी स्‍पीड लिमिट

Greater Noida: Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार में फर्राटा भरने वाले लोगों को कल यानी गुरुवार से इस एक्‍सप्रेस-वे पर संभलकर चलना होगा। क्‍योंकि इस एक्‍सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगने जा रहा है। कल यानी गुरुवार की सुबह 8 बजे से इस एक्‍सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार घटा दी जाएगी। सुबह 8 बजे के बाद इस एक्‍सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों की अधिकतम रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। इससे अधिक गति से वाहन चलाने पर स्‍पीड चालान भरना पड़ जाएगा। स्‍पीड लिमिट की यह जानकारी देते हुए यमुना अथॉरिटी की कार्यवाहक मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि, कल यानी गुरुवार से स्‍पीड की जांच के लिए कई स्‍पॉट पर टीमों की तैनाती की जाएगी।

yamuna expressway

यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर कल से वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक

बता दें कि, यमुना एक्‍सप्रेस-वे ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली को मथुरा, आगरा और अलीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ता है। करीब 165 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे से लखनऊ, कानपुर समेत पूर्वांचल के दूसरे शहरों की तरफ जाने वाले हजारों लोग रोजाना इसका उपयोग करते हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे को ग्रीन फील्ड रोड माना जाता है। जिसके चलते सर्दियों के दिनों में इस एक्‍सप्रेस-वे को धुंध और कोहरा अपनी जद में ले लेता है। ऐसे में एक्‍सप्रेस-वे पर हादसों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हो जाती है। इसकी वजह से ही एक्‍सप्रेस-वे अथॉरिटी पिछले तीन साल से सर्दी के मौसम में 3 महीने के लिए स्‍पीड लिमिट घटा देती है।

End of Feed