Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट को मिलेगी जबरदस्त कनेक्टिविटी, 6 रोड, रैपिड रेल और पॉड टैक्सी भी चलेगी

ग्रेटर नोएडा में (Noida International Airport) का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस साल अक्टूबर महीने में इसे यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा। Jewar Aiport को जो जोड़ने के वाले 6 सड़कों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही एक रैपिड रेल और पॉड टैक्सी चालने की भी प्लानिंग की गई है-

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बन रहे (Noida International Airport) पर जहाजों की आवाजाही अब बहुत जल्द शुरू होने जा रही है। जल्द यह एयरपोर्ट बनकर तैयार होने वाला है। जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के बन जाने के बाद दिल्ली एनसीआर सहित पूरा यूपी दूसरे देशों से जुड़ पाएगा। एयरपोर्ट का काम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है, जिससे ये उम्मीद लगाई जा रही है कि इसी साल अक्टूबर माह में इसकी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) और गाजियाबाद हिंडन एयरबेस (Hindon Airbase) के बाद एनसीआर का यह तीसरा एयरपोर्ट है। ऐसा माना जा रहा है कि आगे चलकर यह भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।

Jewar Airport

जेवर एयरपोर्ट

जल्द चालू होगा जेवर एयरपोर्ट

End of Feed