ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसाइटी के एक फ्लैट में आग से लाखों का समान खाक-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 26, 2023, 03:58 PM IST

Fire in A flat of Greater Noida:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी के एक फ्लोर भयंकर आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है, ये घटना संडे को घटी है, जिस समय आग लगी परिवार के लोग फ्लैट से बाहर गए हुए थे

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से संडे को एक दहलाने वाली खबर सामने आई, संडे की सुबह घरों में नवरात्रि की पूजा की रही थी इसी बीच, यहां स्थित गौर सिटी 5th एवेन्यू सोसाइटी के एक हाईराइज फ्लैट में आग लगने की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया और सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई।

बताते हैं कि सोसाटी के फ्लैट में अचानक भयंकर आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया वहीं इसके बाद आनन-फानन में सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने आग को कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

जानकारी मिली है कि सोसाइटी के जी ब्लॉक में प्रदीप कंबोज अपने परिवार के साथ रहते हैं उन्होंने बताया कि वह किसी कार्य से सोसाइटी से बाहर गए हुए थे वहीं उनकी बेटी व पत्नी भी किसी काम से घर से बाहर निकली थीं और फ्लैट पर ताला लगा था इसी बीच आग लगने की घटना सामने आई।

फ्लैट में रखा सामान धू-धू कर जल रहा था

आग लगने की खबर प्रदीप कंबोज के पड़ोसियों ने फोन पर दी जिसके बाद वो जैसे तैसे अपने फ्लैट पर पहुंचे तो देखा कि फ्लैट में रखा सामान धू-धू कर जल रहा था और वो अपनी आंखों के सामने अपने आशियाने को तबाह होते देखते रह गए।

आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया

सोसायटी के लोगों ने अग्निशमन उपकरणों की सहायता से समय रहते आग पर काबू पा लिया अन्यथा और भी बड़ा हादसा घटित हो सकता था।

आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है आग लगने वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग से फ्लैट में रखा इलेक्ट्रिक उपकरण फर्नीचर के सामान के साथ कपड़े भी जल गए हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे के करीब गौर सिटी सोसाइटी के 5 एवेन्यू सोसाइटी में आग लगने की सूचना मिली जिस समय आग लगी परिवार के लोग फ्लैट से बाहर गए हुए थे शुरुआती जांच में घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है इसकी जांच की जा रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!