Drunk Policeman Viral Video: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में धुत होकर शुक्रवार को लोगों के साथ अभद्रता की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एलजी गोल चक्कर पर पुलिस कांस्टेबल कार में बैठे शख्स को गोली मारने की धमकी दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, नशे में धुत पुलिसकर्मी गाड़ियों की चेकिंग के दौरान की अभद्रता करता रहा। राह चलते लोगों को उसने गालियां भी दी।
उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही ने नशे में धुत्त होकर अभद्रता की।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)
गौरतलब है कि एक कार ड्राइवर ने इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्ड कर ली। वीडियो वायरल होने पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हुई। पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, उसपर विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।
