ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से 4 मजदूरों की मौत, मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा क्षेत्र में बुधवार को एक निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान की शटरिंग खोलते समय छत अचानक गिर पड़ी थी। जिसमें कई मजदूर दब गए थे। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Image

मकान का लेंटर गिरने से हादसा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान की ‘शटरिंग’ खोलते समय बुधवार को छत गिरने की घटना में मारे गए मजदूरों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पुलिस ने बताया कि छत गिरने के बाद मजदूरों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनसीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की सहायता से मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पहले एक मजदूर की मौत होने की जानकारी दी थी। उसने बाद में बताया कि तीन और मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मकान की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना थाना रबूपुरा क्षेत्र के नगला हुकुम गांव में महाबीर नामक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में हुई जहां दोपहर के समय लेंटर की शटरिंग खोले जाने के दौरान छत अचानक गिर पड़ी और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर से शुरू हुआ बचाव एवं राहत कार्य गुरुवार सुबह तक जारी रहा।

मजदूरों की पहचान

पुलिस ने बताया कि मजदूरों की पहचान जीशान (22), शाकिर (38), कामिल (20), नदीम (25), दानिश (21), फरदीन (18), शकील (38), कामिल (20), नदीम (30) और जीशान (22) के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उपचार के दौरान जीशान ,शाकिर, नदीम और कामिल को मृत घोषित कर दिया।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article