Jewar Airport Update: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज होगी फ्लाइट टेस्टिंग, DGCA करेगा सभी सिस्टमों की जांच

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पर 30 और 31 अक्टूबर को DGCA की निगरानी में कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्टिंग होने वाली है। यह परीक्षण एयरपोर्ट के नेविगेशन और कम्युनिकेशन सिस्टम की सटीकता जांचने के लिए किया जा रहा है। ट्रायल सफल होने पर एयर ऑपरेशन क्लियरेंस (AOC) मिलने का रास्ता खुलेगा, जिससे व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत संभव हो सकेगी।

Jewar Airport News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) पर आज यानी गुरुवार और कल, शुक्रवार को कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्टिंग यानी विमान परीक्षण होगा। यह टेस्टिंग नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की निगरानी में किया जा रहा है, ताकि एयरपोर्ट के सभी एविएशन और कम्यूनिकेशन सिस्टम की सटीकता और विश्वसनीयता को परखा जा सके।

jewar airport flight news

जेवर में आज और कल होगी फ्लाइट टेस्टिंग (AI Image)

फ्लाइट की तकनीकी जांच होगी

दैनिक हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, DGCA का विशेष विमान दोनों दिन करीब दो घंटे तक उड़ान भरेगा और रनवे पर उतरकर कई प्रणालियों की जांच करेगा। यह परीक्षण एयरोड्रम लाइसेंस जारी करने से पहले की अंतिम और जरूरी प्रक्रिया है। इसी रिपोर्ट के आधार पर एयरपोर्ट को कमर्शियल उड़ानों की मंजूरी दी जाएगी।

End of Feed