ग्रेटर नोएडा में बिजली चोरी का नया तरीका, अवैध कनेक्शन से चल रहे ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन का हुआ खुलासा

नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) ने ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा में चोरी की बिजली से संचालित एक चार्जिंग स्टेशन का भंडाफोड़ किया। इस स्थान पर एक साथ 21 ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जुर्माना लगाया गया है।

नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) ने ग्रेटर नोएडा में मौजूद कुलेसरा में रविवार को चोरी की बिजली से संचालित चार्जिंग स्टेशन का खुलासा किया। जानकारी के अनुसार, यहां एक साथ 21 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले। आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई और 23.9 लाख का जुर्माना लगाया गया। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी विभाग की टीम ने कुलेसरा गांव में छापेमारी की। कंपनी के प्रवक्ता, मनोज झा ने बताया कि इस छापेमारी के दौरान चोरी की बिजली से संचालित एक चार्जिंग स्टेशन का पता चला।

E-rickshaw charging station with illegal connection exposed

अवैध कनेक्शन से चल रहे ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन का हुआ पर्दाफाश

जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी महिला संतोष ने अपने घर पर ट्रांसफार्मर से अवैध केबल जोड़कर चोरी की बिजली से 21 ई-रिक्शा चार्ज किए। जांच में ये भी सामने आया कि बिजली कनेक्शन होने के बावजूद चार्जिंग स्टेशन का संचालन चोरी की बिजली से किया जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 40 किलोवाट लोड की बिजली चोरी की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, आरोपी महिला पर 23 लाख 9 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

End of Feed