आंखें नम कर देगी ग्रेटर नोएडा की इस बेटी की शादी, पूरी कहानी जान नहीं रुकेंगे आंसू

ग्रेटर नोएडा के डाबरा गांव में शहीद पिता की बेटी की शादी उस समय सबकी नजरों में आ गई, जब पंजाब से 50 सेना जवान कन्यादान करने पहुंचे। मंगलवार शाम गांव में शहीद सुरेश सिंह भाटी की बेटी का विवाह चल रहा था। शादी की तैयारियों के बीच सेना की बस गांव में पहुंची, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

Greater Noida News: हर लड़की के लिए शादी का दिन बेहद अहम होता है, जब वह अपने पिता का आंगन छोड़ पिया के घर जाती है। ग्रेटर नोएडा के डाबरा गांव में शहीद पिता की बेटी की शादी उस समय चर्चा में आ गई, जब पंजाब से 50 जवान कन्यादान करने पहुंचे। मंगलवार शाम गांव में शहीद सुरेश सिंह भाटी की बेटी का विवाह था। शादी की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक सेना के जवानों से भरी एक बस गांव में पहुंची, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

बता दें कि, इसी दौरान 50 जवान पंडाल में पहुंचे और शादी की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने न केवल सभी व्यवस्थाओं में सहयोग दिया, बल्कि बेटी का कन्यादान भी किया। यह दृश्य इतना भावुक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। गांव के एक युवक ने बताया कि वर्ष 2006 में कश्मीर के बारामूला में हुए आतंकी हमले में सुरेश सिंह भाटी शहीद हो गए थे। उनका बेटा भी अब सेना में सेवा दे रहा है और देश की रक्षा में अपना योगदान कर रहा है। यह बारात ग्रेटर नोएडा के कासना गांव से आई थी।

End of Feed