Greater Noida West News: सोसाइटी के लिफ्ट में घंटे भर फंसा रहा 10 साल का बच्चा; परिजनों ने कड़ी मशक्कत से खोला दरवाजा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में लिफ्ट अटकने की एक गंभीर घटना सामने आई, जहां 10 वर्षीय बच्चा करीब एक घंटे तक फंसा रहा। परिजनों का आरोप है कि बच्चे ने अलार्म बटन दबाया, लेकिन कोई मदद नहीं पहुंची और सोसाइटी में मौजूद लोग अलार्म की आवाज भी नहीं सुन पाए। काफी देर बाद पड़ोसी ने बच्चे की चीख सुनकर परिवार को सूचना दी।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट अटकने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी का है, जहां एक 10 साल का बच्चा करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा। परिजनों का आरोप है कि बच्चे ने अलार्म बटन दबाया, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। सोसाइटी में मौजूद लोग अलार्म की आवाज भी नहीं सुन पाए।

greater noida lift

अलार्म बटन दबाने पर भी नहीं बनी बात (AI Created Image)

घंटे भर बाद खुला दरवाजा

काफी देर बाद एक पड़ोसी ने बच्चे की चीख सुनकर उसके परिजनों को सूचना दी। तुरंत मौके पर पहुंचे परिजनों और अन्य लोगों ने काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर बच्चे को बाहर निकाला। घटना के बाद बच्चे के परिवार ने सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम से शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि सोसाइटी में उस समय कोई लिफ्ट ऑपरेटर मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से मदद मिलने में देर हुई।

End of Feed