NMRC City Bus Service: NMRC की शहर को सौगात, 25 बसों का होगा संचालन, जानिए कैसे ले सकेंगे लाभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 06:28 PM IST

NMRC News: एनएमआरसी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सिटी बसों का संचालन करने जा रही है। इसके लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। उम्मीद है कि अगले महीने से बसें सड़क पर दौड़ने लगेंगी। एनएमआरसी के सभी मेट्रो स्टेशनों से ये सिटी बसें होकर चलेंगी, ताकि लोगों को मेट्रो स्टेशन आने में कोई परेशानी न हो।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सिटी बस चलाने के किया एजेंसी का चयन
  • योजना के पहले चरण में नोएडा –ग्रेटर नोएडा में चलेंगी 25 बसें
  • एनएमआरसी के सभी मेट्रो स्टेशनों से होकर चलेंगी बसें


Greater Noida News: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन नोएडा और ग्रेटर नोएडा के वासियों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आया है। एनएमआरसी ने लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए फीडर बसों को चलाने का निर्णय लिया है। यह योजना कई दिनों से चर्चा में थी लेकिन अब इसमें पहले चरण के लिए एजेंसी का भी चयन कर लिया गया है। बसों का संचालन करने वाली एजेंसी को कॉरपोरेशन की ओर से आर्थिक सहायता नहीं दी जाएगी।

Greater Noida News

नोएडा - ग्रेटर नोएडा में एनएमआरसी की ओर से लोगों के लिए 25 सिटी बसों की दी जाएगी सुविधा

बता दें कि, पहले चरण में 25 बसों का संचालन किया जाएगा। एनएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक, सभी 24 सीट वाली छोटी बसें होंगी। बसों के संचालन के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा निवासियों को खासी राहत मिलने वाली है। उन्हें सिर्फ ऑटो के भरोसे नहीं रहना होगा।

End of Feed