Greater Noida News: बनकर तैयार हो गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें कब होगा उद्घाटन

Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए सिर्फ औपचारिक मंजूरी का इंतजार है। इस एयरपोर्ट के उद्घाटन का सभी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। बेहतर एक्सप्रेसवे और RRTS कनेक्टिविटी के साथ यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के आर्थिक विकास, रोजगार और हवाई संपर्क को नई गति देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जेवर एयरपोर्ट का निर्माण पूरा, उद्घाटन के लिए PMO की मंजूरी का इंतजार
  • DGCA से एयरोड्रोम लाइसेंस मिलते ही संचालन संभव
  • एक्सप्रेसवे और RRTS कनेक्टिविटी से पश्चिमी UP और NCR को बड़ा लाभ

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हब रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अपनी पहली उड़ान के लिए पूरी तरह से तैयार है और लोगों को बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार भी है। यह एयरपोर्ट लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण से लेकर ट्रायल तक हर बार जेवर एयरपोर्ट पर खूब बातचीत होती है। यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश और NCR की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ हवाई कनेक्टिविटी को देगा। अच्छी बात ये है कि अब यह उद्घाटन के लिए बिल्कुल तैयार है। ऐसे में आपके जेहन में प्रश्न होगा कि जब तैयार है तो उद्घाटन हो क्यों नहीं रहा। चलिए जानते हैं सभी बारीकियां -

jewar Airport ready.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की उल्टी गिनती शुरू!

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अपनी पहली कॉमर्शियल उड़ान के लिए बिल्कुल तैयार है। हालांकि, निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद सुरभा मंजूरी और औपचारिक प्रक्रियाओं के कारण इसके संचालन में देरी का सामना करना पड़ा है।

End of Feed