Greater Noida News: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, हैवानियत का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में छह साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बलराज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में छह वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बलराज को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद आरोपी को नोएडा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था।

Greater Noida Girl Murder Case

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ आरोपी

यह घटना ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दोनी गांव की है। शुक्रवार, 28 अगस्त को छह साल की बच्ची अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बलराज नाम का व्यक्ति बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को बच्ची का शव बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के बाद हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए पांच टीमें गठित कीं और तेजी से कार्रवाई शुरू की।

End of Feed