Vande Bharat Train: खुशखबरी! गोरखपुर-आगरा को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, कम समय में पूरा होगा सफर

Vande Bharat Train: रेलवे बोर्ड द्वारा गोरखपुर और आगरे के बीच सेमी स्पीड वंदे भारत ट्रेन का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है, जिसे जयपुर में होने वाली आईआरटीटीसी की बैठक में पेश किया जाएगा।

Vande Bharat Train: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और आगरा के लोगों के लिए खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड द्वारा इन शहरों के बीच सेमी स्पीड वंदे भारत ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। बता दें की गोरखपुर से आगरा के साथ वाराणसी के बाबाधाम देवघर के बीच भी सेमी स्पीड वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे न केवल पूर्वांचल के लोगों को बल्कि बिहार के लोगों को भी लाभ होगा।

Vande Bharat Train

गोरखपुर से आगरे के लिए चलेगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन

गोरखपुर से आगरा सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव जयपुर में 10 से 12 अप्रैल को होने वाली आईआरटीटीसी की बैठक में पेश किया जाएगा। यहां समय सारिणी को लेकर चर्चा की जाएगी। इस पर सहमति बनने पर जुलाई की समय सारणी में इसे शामिल किया जाएगा।

End of Feed